Islamnagar News: इस्लामनगर में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौंत
पुलिस ने युवक के शव को पीएम को भेजा, परिवार में मचा कोहराम
बदायूं।पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।युवक के मौसेरे भाई ने ताऊ और तहेरे भाइयों से विवाद की बात कही है।जबकि पुलिस के मुताबिक पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नोना चमरपुरा गांव निवासी विनोद 28 वर्ष पुत्र पान सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इस्लामनगर के निजी अस्पताल ले गए।
वहां सुधार नहीं होने पर परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए,जहां उसकी मौत हो गई।विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।विनोद की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके तीन बच्चों के पालन-पोषण की चिंता परिजनों को सता रही है।वहीं,गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद के मौसेरे भाई चंद्रभान ने बताया कि उसका ताऊ और तहेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।बुधवार को भी विवाद हुआ था।विनोद थाने जाकर शिकायत करने के बाद घर लौटा था और फिर जहरीला पदार्थ खा लिया।वहीं प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि विनोद का पत्नी से विवाद हुआ था,जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाया।उन्होंने कहा कि थाने में ताऊ से विवाद को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

