अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun Crime: बहू से छेड़खानी का विरोध करने पर किसान की हत्या, 10 दिन पहले जमानत पर छूटे आरोपी ने की वारदात

On: October 14, 2026 11:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun Crime: बहू से छेड़खानी का विरोध करने पर किसान की हत्या, 10 दिन पहले जमानत पर छूटे आरोपी ने की वारदात

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर 50 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई।आरोप है कि आरोपी ने किसान के घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू से छेड़खानी की।जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी अजीत ने किसान के सिर पर पाटी से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे।इससे उनकी मौत हो गई।आरोपी दस दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था।उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

किसान के परिजनों ने बताया कि गांव निवासी अजीत मंगलवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में उनके घर पहुंचा था।वहां उसने उनकी पुत्रवधू से गालीगलौज शुरू कर दी।किसान ने विरोध किया तो आरोपी उनसे झगड़ने लगा। आरोप है कि उसने पुत्रवधू के साथ छेड़खानी भी की। इसी दौरान मौका पाकर पुत्रवधू अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद अजीत ने चारपाई की पाटी से किसान के सिर पर कई वार किए।

चार महीने पहले मृतक के बेटे से हुआ था विवाद:-सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। गांव में किसान की हत्या की सूचना पर सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह दो थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया।इधर,ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार महीने पहले आरोपी और मृतक के छोटे बेटे के साथ विवाद हुआ था।सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।उससे पूछताछ की जा रही है।मृतक के बेटों के आने पर तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया हैं।आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।किसान की पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं।दोनों बाहर रहकर नौकरी करते हैं। दोनों को सूचना दे दी गई है।

शव ले जाने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से झड़प:-हत्या की सूचना पर सीओ सहसवान और सहसवान, जरीफनगर थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं ले जाने की तैयारी की तो ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दोनों बेटे और अन्य परिजन पहुंच जाएं,इसके बाद शव ले जाया जाए।पुलिस ने समझाया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना जरूरी है।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक झड़प हुई।बाद में पुलिस शव को लेकर बदायूं मुख्यालय को ले गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply