Sahaswan News: पंजीकृत हॉस्पिटल में तेज बुखार से पीड़ित तीन वर्षीय बालिका की मृत्यु
परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों ने बच्ची का पीएम कराने से किया इंकार
सहसवान।बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर ग्राम डकारा जाने वाले मार्ग के निकट एक पंजीकृत हॉस्पिटल में नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी सुलेमान पुत्र मुजम्मिल की 3 वर्षीय पुत्री तैबा को तेज बुखार आने पर परिजन लेकर पहुंचे थे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई बच्ची की मौत होते ही परिजनों ने हंगामा किया सूत्रों ने बताया की सुलेमान ने अपनी पुत्री की मृत्यु की जानकारी पीआरबी पुलिस को दी मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल पहुंच गया पुलिस ने परिजनों से बच्ची का पीएम कराने के लिए शव सौंपने को कहा जिस पर परिजनों ने बच्ची के शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया।चर्चा है की अस्पताल संचालक तथा परिजनों के मध्य कोई समझौता होने के कारण परिजनों ने अस्पताल संचालक के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया।पुलिस बल बैरंग वापस लौट गया।बताया जाता है की हॉस्पिटल तो पंजीकृत है परंतु एनएसयू की सेवा पंजीकृत न होने के कारण अस्पताल में नवजात शिशुओं को भी उपरोक्त सुविधा दी जा रही है।
घटना की पूरे नगर में चर्चा हो रही है इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया संपर्क नहीं हो सका।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

