अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खंडहर पड़ी अकबराबाद चौकी के स्थान पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ

On: October 5, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खंडहर पड़ी अकबराबाद चौकी के स्थान पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ

वर्तमान में तहसील कार्यालय में चल रहा है पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय

सहसवान (बदायूं) सहसवान तहसील कार्यालय की ठीक सामने 6 दशक पूर्व स्थापित अकबराबाद पुलिस चौकी भवन जो अब खंडहर हो गया था पुलिस चौकी के स्थान पर अब पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।
ज्ञात रहे नगर में सुरक्षा की दृष्टि से तहसील गेट के मुख्य सामने बिसौली बस स्टैंड के निकट लगभग 6 दशक पूर्व एक पुलिस चौकी अकबराबाद मोहल्ले के नाम से स्थापित की गई थी जिसका सीमा क्षेत्र मोहल्ला नयागंज जहांगीराबाद अकबराबाद हरनातकिया मिर्धा टोला मोहल्ला चाहसीरी आदि मोहल्ले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उपरोक्त चौकी स्टाफ द्वारा उपरोक्त क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना चौकी का उद्देश्य था।परंतु जैसे-जैसे समय बितता गया लगभग एक दशक पूर्व पुलिस चौकी से समस्त स्टाफ हटा दिया गया देख-रेख की अभाव में पुलिस चौकी खंडहर हो गई।खंडहर पुलिस चौकी उपरोक्त क्षेत्र वासियों का एक सपना बनकर रह गई।

इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पुलिस क्षेत्राधिकार कार्यालय का अपना भवन न होने भी एक चिंता का विषय था।
वर्तमान में पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय सहसवान तहसील के एक कार्यालय में चल रहा है इससे पूर्व पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास अधिवक्ता कैंपस में चल रहा था।पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय का अपना भवन न होने के कारण स्टाफ कर्मचारियों अधिकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।परेशानी को मध्य नजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अकबराबाद पुलिस चौकी जो अब खंडहर हो चुकी थी उसके स्थान पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया जहां से प्रस्ताव स्वीकृत हो गया।
शासन से मिले स्वीकृत प्रस्ताव के बाद कार्यदाई संस्था ने उपरोक्त स्थल पर पहुंचकर अकवराबाद पुलिस चौकी के खंडहर पड़े अवशेष मलबे को हटाकर समतलीकरण कर दिया। समतलीकरण के बाद संस्था द्वारा निर्माण कार्य के लिए समर्सेबिल इत्यादि कार्य प्रारंभ कर दिया गया।कुछ दिनों के बाद पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय का अपना भवन होगा।
पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार ने भी अकबराबाद पुलिस चौकी के स्थान पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य कराए जाने की पुष्टि की है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply