सहसवान में डेंगू बुखार से पीड़ित महिला की झोलाछाप चिकित्सक ने ले ली जान
बिना बोर्ड के दो मंजिल पर चल रहा था चिकित्सालय
घटना के बाद झोलाछाप महिला चिकित्सक मृतक महिला के आवास पर चार पहिया वाहन में डालकर पहुंची
परिवार में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक का शव लिया कब्जे में
सहसवान (बदायूं) भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के पीछे संगीता ब्यूटी पार्लर के सामने एक भवन के दुमंजिले पर नीलम नाम की एक झोलाछाप महिला चिकित्सक ने एक पखबाड़ा पूर्व अस्पताल को लिया था मरीज से संपर्क करने के लिए उसने डग़्गामार वाहन स्वामियों से संपर्क करके उन्हें मोटी रकम का लालच देकर अपने काम पर लगा दिया। बताया जाता है।नगर की सीमा पर स्थित ग्राम आनंदीपुर निवासी विधवा महिला अमीना वी पत्नी फिरोज 45 वर्ष को परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व डेंगू हो गया था।इसी दौरान अमीना वी के परिजनों से उपचार के लिए एक डग्गामार वाहन स्वामी से संपर्क किया तो उसने उपरोक्त चिकित्सालय में कुशल महिला चिकित्सक नीलम का नाम बताते हुए वहां चलने को कहा तथा वह अमीना वी तथा परिजनों को लेकर बिना बोर्ड के चल रहे झोलाछाप चिकित्सक के चिकित्सालय में पहुंच गए।

समाचार लिखे जाने तक मौके पर भारी भीड़ जमा थी मृतक अमीना वी के भाई रईस अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पुलिस कार्रवाई करेगा उसने बताया कि मेरी बहन के दो जवान बेटियां हैं पति की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है परिजन मौके पर ही दहाड़े मारकर रो रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 
