नाबालिग को खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
इस्लामनगर।क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग को बहलाकर खेत में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह सुराही चौराहे से करियामई जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी विजय (22) को न्यायालय के सामने पेेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक किशोरी शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव में अपने चाचा के घर से लौट रही थी।आरोप है कि अजय उसे पुरदलपुर तिराहे के पास हनुमान मंदिर के पीछे धान के खेत में ले गया। वहां आरोपी ने करीब तीन घंटे तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया।घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही थी।सुराही चौराहे से युवक गिरफ्तार कर लिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

