नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: दिवाली की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो एक हफ़्ते रुक जाइए। Amazon का Great Indian Festival 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें smartphones, electronics, TV, fashion और home appliances पर साल की सबसे बड़ी छूट का दावा किया गया है। SBI के credit और debit card से खरीदारी पर 10 फीसदी instant discount मिलेगा, और Prime members को 10 फीसदी तक extra savings मिलेगी। No Cost EMI और exchange offers भी उपलब्ध रहेंगे।
Early deals में OnePlus N6x 18,499 रुपये (19,999 से घटकर), iQOO Z10 Lite 5G 15,999 रुपये (18,999 से घटकर), iQOO Neo 10 41,999 रुपये, Lava Bold N2 8,729 रुपये (12,999 से घटकर) में मिल रहा है। Apple 2026 MacBook Neo 13 71,990 रुपये और OnePlus Watch 2R 9,999 रुपये में लिस्ट है। सेल में 8 PM Deals, Blockbuster Deals, Top 100 Deals जैसे सेगमेंट होंगे। Amazon ने त्योहारी सीजन से पहले 20 नए fulfilment centres, 6 sort centres और 150 last-mile delivery stations खोले हैं, और Amazon Now सेवा दिवाली से पहले 100 शहरों तक पहुंचेगी। Flipkart की सेल भी 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

