जरीफनगर में जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने किया हंगामा
बदायूं।जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर टप्पा वैस में 16 जून को हुए जानलेवा हमले में घायल युवक योगेश की शनिवार को मौत हो गई।इसके बाद आज रविवार को सुबह परिवार ने शव को गांव में रखकर हंगामा कर दिया।पुलिस के धारा बढ़ाने की बात पर परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए चले गए।परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों से बातचीत शुरू की।परिवार के लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।योगेश के पिता ने कहा कि उनका बेटा तीन माह तक जूझता रहा।पुलिस ने आरोपियों को केवल जेल भेज दिया।उनकी मांग है कि आरोपियों को फांसी पर चढ़ाया जाए।
शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा।सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में केस दर्ज है और दो आरोपियों को जेल भी भेजा गया।परिजनों को बता दिया गया कि इसमें धाराएं और बढ़ाई जा रही हैं।तब वह युवक का अंतिम संस्कार कराने के लिए मान गए।

