अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

 प्रेमी प्रेमिका से मारपीट का मामला: युवती का हुआ मेडिकल, चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

On: September 27, 2026 2:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रेमी प्रेमिका से मारपीट का मामला: युवती का हुआ मेडिकल, चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

17 सितंबर को हुई घटना का वीडियो 24 सितंबर को वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

बदायूं।शरह बरौलिया के जंगल में प्रेमी प्रेमिका से मारपीट,लूटपाट एवं प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज और मेडिकल कराने के बाद घर भेज दिया।मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मेडिकल टीम ने एहतियात के तौर पर स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला में भेजी है।इधर घटना में शामिल फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी।इसके बाद भी उसका पता नहीं चल सका।शरह बरौलिया गांव के जंगल में 17 सितंबर को हुई इस घटना का वीडियो 24 सितंबर को वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

युवक और युवती की तलाश की गई और युवती की तहरीर पर चार नामजद व तीन आज्ञत युवकों पर मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया।इस मामले में फरार चल रहे आरोपी जीतेश पुत्र कल्लू उम्र 23 वर्ष निवासी शहर बरौलिया की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी।आरोपी व उसका परिवार गांव छोड़कर फरार है।इधर युवती का मेडिकल कराने बाद रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।टीम ने स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला में भेज दी।एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई शेष आरोपियों की तलाश जारी है।पकड़े गए आरोपी सुगेंद्र कुमार यादव पुत्र सरनाम सिह,बेचैन जाटव पुत्र नत्थूलाल और छोटे जाटव पुत्र देवराज निवासी शरह बरौलिया को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply