अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अफीम तस्करों को छोड़ने के प्रकरण की जांच एसपी सिटी करेंगे, एक सिपाही लाइन हाजिर, 3 को हटाया

On: September 23, 2026 7:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अफीम तस्करों को छोड़ने के प्रकरण की जांच एसपी सिटी करेंगे, एक सिपाही लाइन हाजिर, 3 को हटाया

बदायूं।इस्लामनगर क्षेत्र में बरेली के अफीम तस्करों को पकड़कर आठ लाख की डील कर छोड़ने के आरोप में सीओ बिल्सी से जांच हटाकर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को सौंप दी गई है।वहीं,एसएसपी ने मामले की जांच प्रभावित न हो,इसके मद्देनजर चार सिपाहियों को थाने से हटा दिया।इसमें रितिक तेवतिया को लाइन हाजिर किया है।तीन को अन्य थाने भेजा गया है।एसएसपी के निर्देश पर काले सिंह को मुजरिया,कपिल कुमार को हजरतपुर और अनुज चौधरी को फैजगंज बेहटा थाने में भेजा गया है।वहीं, दो दिन इस्लामनगर थाने में एक-एक घंटे सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू रहे और थाने के स्टाफ से अलग-अलग जांच की, लेकिन उनकी जांच में तस्करों को छोड़ने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।इसके बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने विस्तृत जांच एसपी सिटी को सौंपी है।

एसपी सिटी मामले से जुड़े आरोपों, पुलिसकर्मियों की भूमिका और तस्करों को पकड़े जाने के बाद उन्हें छोड़े जाने के आरोपों की विस्तृत जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच एसपी सिटी को दी गई है।जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

डीआईजी ने पीलीभीत एएसपी को सौंपी जांच:-इस्लामनगर थाने से जुड़े मामले में कई तरह के इनपुट व चर्चा जानकारी में आई थी। पीलीभीत की एएसपी नताशा गोयल को इस मामले में जांच सौंपी है।उन्हें सभी बिंदुओं पर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।-अजय कुमार साहनी,डीआईजी बरेली, रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply