Budaun News: रिश्वतखोरी का मामला, बदायूं में एक सिपाही लाइन हाजिर, तीन को हटाया, एसएसपी अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई
बदायूं। इस्लामनगर थाने में बरेली के अफीम तस्करों को पकड़ने व आठ लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में द्विस्तरीय कार्रवाई शुरू हो गई है।बदायूं एसएसपी अंकिता शर्मा ने इस्लामनगर थाने के एक सिपाही को लाइन हाजिर और तीन को हटा दिया है।वहीं सौदेबाजी की जांच सीओ बिल्सी से हटाकर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को सौंप दी है।डीआईजी ने उच्च स्तरीय जांच पीलीभीत एएसपी नताशा गोयल को सौंपी दी है।बड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
बदायूं एसएसपी ने सिपाही काले सिंह को थाना मुजरिया,कपिल कुमार को हजरतपुर और अनुज चौधरी को फैजगंज बेहटा थाने में भेजा है। डकैती मामले के बाद लाइन से भेजे गए सिपाही रितिक को दोबारा लाइन में बुला लिया गया है।इनके अलावा मामले की जांच सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू से हटाकर एसपी सिटी को सौंपी है।एसपी सिटी मामले से जुड़े आरोपों, पुलिसकर्मियों की भूमिका और तस्करों को पकड़े जाने के बाद उन्हें छोड़ने के आरोपों की विस्तृत जांच करेंगे।एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।फिर भी गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच एसपी सिटी को देकर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related