समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज़ होती नज़र आ रही हैं। आजाद समाज पार्टी की ओर से चौधरी शाहनवाज़ को हसनपुर विधानसभा-42 से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की गई है।
चौधरी शाहनवाज़ के नाम की घोषणा के साथ ही क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पार्टी ने उनके नाम पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच भी हलचल बढ़ गई है।
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। ऐसे में आजाद समाज पार्टी की ओर से चौधरी शाहनवाज़ को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चुनावी समीकरणों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब देखना होगा कि चौधरी शाहनवाज़ अपने जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक सक्रियता के जरिए मतदाताओं के बीच किस तरह अपनी स्थिति मजबूत करते हैं। उम्मीदवार की एंट्री के साथ हसनपुर विधानसभा-42 का आगामी चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प नज़र आने लगा है।

