अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, जिला अस्पताल में ओपीडी 1500 के पार

On: September 21, 2026 6:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, जिला अस्पताल में ओपीडी 1500 के पार

बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।आज सोमवार को मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, डॉक्टर कक्ष और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ नजर आई।जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की चपेट में आ रहे हैं।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत सामने आ रही है।वहीं, गर्मी के कारण पेट संबंधी समस्या से परेशान मरीज भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई मरीज कमजोरी,शरीर में दर्द और सिरदर्द की शिकायत बता रहे हैं।

जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह के समय सबसे अधिक भीड़ रहती है। पंजीकरण कराने के बाद मरीजों को डॉक्टरों को दिखाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद जांच और दवा लेने के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ता है।मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ गया है।

बरतें सावधानी:-डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान खानपान और दिनचर्या को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। बुखार, लगातार पेट दर्द, उल्टी-दस्त या कमजोरी की समस्या होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि मौसमी बीमारियों की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मरीजों को परेशान न हो, इसके लिए डॉक्टर और कर्मचारी को निर्देश दिए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply