आदमपुर (समर इंडिया संवाददाता): थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
19 सितंबर की रात घर से गायब हुई युवती पुलिस को दी गई शिकायत में मां ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 19 सितंबर की रात घर पर ही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला गौतम (पुत्र सौराज) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी के गायब होने पर परिजनों ने रात में और अगले दिन आसपास के इलाकों व सभी परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
गवाहों के नाम और पुलिस की त्वरित कार्रवाई हर जगह तलाश करने के बाद जब बेटी का कुछ पता नहीं चला, तो मां ने 20 सितंबर को आदमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। एफआईआर में गांव की ही सुधा (पत्नी जगदीश) और रजनी को इस घटना का गवाह बताया गया है।
तहरीर के आधार पर आदमपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और युवती को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

