अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ अमरोहा, गांव से शहर तक जगमगाए दीप 

On: September 17, 2026 8:57 PM
Follow Us:
amroha dm
---Advertisement---

Amroha News :अमरोहा, 17 सितंबर (सू0वि0)। सेवा संकल्प अभियान–‘जन सेवा से देश सेवा’ के अंतर्गत जनपद अमरोहा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 5.65 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

जनपद के 9 नगरीय निकायों में 95 स्थानों पर 1,65,200 दीप जलाए गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 04 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस प्रकार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 07 बजे श्री वासुदेव मंदिर, पुलिस लाइन, गंगा घाट तिगरी, सरकारी कार्यालयों, प्रमुख परियोजनाओं, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, गंगा एक्सप्रेसवे तथा विधानसभावार चयनित प्रमुख स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही लाभार्थियों के घरों, पंचायत सचिवालयों, घाट, अमृत सरोवरों, जल जीवन मिशन की पेयजल टंकियों, शिक्षण संस्थानों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नगरीय निकायों तथा विभिन्न परियोजना स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा, सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक दीपों की रोशनी ने जनपद को जगमगा दिया और नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में आम जनमानस से लेकर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश दिया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ जनपद में सेवा संकल्प अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो ‘आशीर्वाद का दीया’ हैशटैग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गईं।
……

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply