कोचिंग पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार ने की छेड़छाड़
पिता ने एक आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री ग्राम की ही एक लड़की के साथ साइकिल द्वारा कोचिंग पढ़ने के लिए उझानी कस्बे के एक कोचिंग संस्थान पर आती जाती है वह बीती शाम साइकिल से अपनी सहेली के साथ घर वापस लौट रही थी कि तभी अंबेडकर चौराहे के पास कृष्ण पाल पुत्र कन्हई निवासी ग्राम ने उसके साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दी तथा अपने पास से चॉकलेट फेंक कर उससे कहा कि वह चॉकलेट उठा ले उसने जब शोर मचाया तो लोगों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली उझानी पुलिस ने उपरोक्त आरोपों के विरुद्ध अपराध संख्या 349 धारा 78 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

