अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, उपनिरीक्षक पर कुल्हाड़ी से किया था हमला

On: September 17, 2026 9:00 AM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News -रहरा। थाना रहरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, 16/17 सितंबर की रात थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बरतौरा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरतौरा से नवाबपुरा जाने वाले रास्ते पर मुकदमा संख्या 221/2026 में वांछित आरोपी अताउल्ला कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि टीम को देखकर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अताउल्ला के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तमंचे की नाल में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा 11 सितंबर को उपनिरीक्षक पर कथित तौर पर किए गए कुल्हाड़ी से हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

50 वर्षीय आरोपी है कई मुकदमों में नामजद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अताउल्ला पुत्र रहमान निवासी ग्राम गंगवार, थाना रहरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ रहरा थाने में आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2026 के मुकदमे भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरामदगी और मुठभेड़ के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर, व0उ0नि0 संदीप पंवार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply