बदायूं: रात में खाना खाकर सोए थे परिवार के छह लोग, सुबह बेहोश मिले, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदायूं।जिले के अलापुर नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी हरीश शर्मा अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात रात खाना खाकर सोए थे। घर में लौकी चना की सब्जी बनी थी।आज बुधवार सुबह परिवार के सभी लोग घर में बेहोश मिले।सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस की महिला ने दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।इसके बाद महिला के पति राजू ने हरीश के कलान में काम करने वाले बेटे को फोन कर जानकारी दी।मामले की जानकारी मिलने पर बेटा घर पहुंचा तो दरवाजा खोला गया,सभी लोग घर में बेहोश मिले।दो कुत्ते भी बेहोश मिले।सूचना पर अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
नगर के वार्ड तीन निवासी हरीश शर्मा (70) मवेसी खरीदने और बेचने का काम करते हैं।मंगलवार की शाम उनके घर में लौकी चना की सब्जी बनाई गई थी।परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए।सुबह साढ़े नौ बजे तक परिवार कोई व्यक्ति घर से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
जिसके बाद छत अंदर देखा तो हरीश शर्मा (70), पत्नी घुन्नो देवी (65), बेटा गोपाल (25), पुत्रवधू पत्नी रुबी (23), दूसरा बेटा निशु (20) और गोपाल का तीन वर्षीय पुत्र विभांस चारपाई पर बेसुध पड़े थे।घर के पालतू दो कुत्ते भी बेहोश पड़े मिले।जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी एंबुलेंस से उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फूड प्वाइजिनिंग की आशंका जताई गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

