बदायूं: मीरापुर गांव में बुखार का प्रकोप, 60 से अधिक लोग पीड़ित, पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि
बदायूं।जिले के सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के मीरापुर गांव में बुखार और डेंगू का प्रकोप फैल गया है।गांव में घर-घर मरीज हैं,जिनमें से पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था की कमी और जलभराव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया।शिविर में 48 मरीजों की जांच की गई,जिसमें एंटीजन किट से पांच डेंगू पॉजिटिव पाए गए।इन सभी मरीजों को निगरानी और उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई है।
60 से अधिक लोग बुखार की चपेट में:-ग्रामीणों का दावा है कि 60 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं और दो माह में केवल एक बार फॉगिंग हुई है।नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह जलभराव है, जिससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग घरों में ड्रिप लगाकर ग्लूकोज की बोतलें चढ़वा रहे हैं।बरेली के मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ.अखिलेश्वर सिंह, मंडलीय एंटीलॉजिस्ट अभिषेक कुमार और एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की जांच,उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य टीमों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए
सफाई व्यवस्था पर सवाल:-ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था न होने से बुखार और डेंगू फैलने का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि गांव में नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह पानी जमा है।दो माह में केवल एक बार फॉगिंग की गई है,जो आज बुधवार को हुई। जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने कहा कि गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है।उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर न होने को दिक्कतों का कारण बताया और जिला पंचायती राज अधिकारी से सफाई कराने की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

