अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुरादाबाद में किसान दिवस: डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं, पीएम किसान सम्मान निधि और केसीसी पर दिए सख्त निर्देश

On: September 16, 2026 5:08 PM
Follow Us:
dm amroha
---Advertisement---

मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर से आए किसानों ने कृषि और अपने हितों से जुड़ी कई समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

पीएम किसान सम्मान निधि में सुधार के निर्देश किसानों ने शिकायत की कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ में दर्ज त्रुटियों को सुधारने की पर्याप्त व्यवस्था जिला स्तर पर नहीं है, जिसके कारण कई पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाह बैंक प्रबंधकों से मांगा जाएगा जवाब किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने में आ रही दिक्कतों को लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि जो बैंक किसानों के मामलों में लापरवाही बरत रहे हैं, उन बैंक प्रबंधकों से जवाब-तलब किया जाए और समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाए।

मिलावटखोरों पर नकेल: 30 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे नकली दूध और हानिकारक मिलावटी खाद्य पदार्थों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है। अब तक 30 से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

ग्रामीण सफाई और श्रमदान पर जोर ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित करना वहां तैनात सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी है। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को भी साफ-सफाई के लिए ‘श्रमदान’ करने के लिए प्रेरित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ममता मालवीय सहित संबंधित विभागों के कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply