अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दहेज की खातिर पत्नी की हत्या में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

On: September 13, 2026 11:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

दहेज की खातिर पत्नी की हत्या में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

उझानी।विवाहिता नीतू साहू की मौत के मामले में उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति विशाल समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।सभी पर दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप है।पुलिस ने आरोपी पति को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

कासगंज में सोरों गेट स्थित जय जयराम नगर निवासी विनोद साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी नीतू की शादी करीब चार साल पहले श्रीनारायणगंज मोहल्ले में रामलीला मैदान इलाके के विशाल साहू के साथ की थी। उनकी बेटी की संतान के रूप में दो साल का बेटा भी है। पति समेत परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग किया करते थे।मांग पूरी नहीं हुई तो पति समेत उसके परिजनों ने नीतू का प्रताड़ित किया। दो दिन पहले रात में पिटाई कर नीतू की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था।
पुलिस ने मृतका के पिता की सूचना के बाद नीतू के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया था।बेटी के शव का दाह संस्कार करके लौटने के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने पति विशाल के साथ ही ससुर राजीव,सास प्रवीना और देवर अर्जुन उर्फ सार्थक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपी पति विशाल को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया है।कोर्ट में पेश किया।उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी दबिश दी गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply