अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमरोहा : काम दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, बेटों को भेजा अश्लील वीडियो; कोर्ट के आदेश पर FIR

On: September 13, 2026 11:41 AM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

गजरौला (अमरोहा): गजरौला थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पड़ोसी युवक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

होटल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम पीड़िता के अनुसार, 23 जून की दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसी युवक उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ हाईवे किनारे स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घिनौनी वारदात का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

विरोध करने पर वीडियो किया वायरल महिला का कहना है कि होश में आने पर जब उसे घटना का पता चला और उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने किसी को भी बताने पर काम न दिलाने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हद तो तब हो गई जब कुछ दिन बाद आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए वह आपत्तिजनक वीडियो पीड़िता के दोनों बेटों के मोबाइल पर भेज दिया और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

पुलिस की लापरवाही के बाद कोर्ट से मिला न्याय पीड़िता का आरोप है कि उसने इस गंभीर मामले की शिकायत गजरौला थाना पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद थक-हारकर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply