अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चिटफंड कंपनी घोटाला: आरोपी शशिकांत-सूर्यकांत पर लगेगा गैंगस्टर, बदायूं-बरेली में दर्ज हैं नौ मामले

On: September 12, 2026 12:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चिटफंड कंपनी घोटाला: आरोपी शशिकांत-सूर्यकांत पर लगेगा गैंगस्टर, बदायूं-बरेली में दर्ज हैं नौ मामले

बदायूं। चार चिटफंड कंपनियां खोलकर करीब 35 हजार लोगों से आठ सौ करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में जेल भेजे गए सगे भाइयों सूर्यकांत व शशिकांत मौर्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।इससे पहले इनके विरुद्ध बदायूं में दर्ज सभी पांच केसों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अभी दो केस में चार्जशीट लगनी शेष है।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों पर बदायूं में पांच और बरेली में चार केसों सहित कुल नौ केस दर्ज हुए थे। इसमें कोतवाली में दर्ज तीन केसों में विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है।कोतवाली में जुलाई माह में दर्ज केस व एक अन्य केस में विवेचना की जा रही है।विवेचना पूरी होने के बाद दोनों मामलों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी। इसके बाद दोनों भाइयों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।सात सितंबर को बदायूं पुलिस ने एसटीएफ गौतमबुद्धनगर के साथ मिलकर दोनों सगे भाइयों को लखनऊ के आलमबाग स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था।इसके अगले दिन दोनों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा गया था।पुलिस ने दोनों से लैपटॉप, डायरी के साथ अन्य उपकरण बरामद किए।

मूलरूप से बदायूं के रहने वाले हैं आरोपी:-बदायूं के अशोक सम्राट नगर निवासी शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य ने शहर के जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी लिमिटेड रजिस्टर्ड,अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। इसी के साथ दोनों ने बरेली के कटरा चांद खां में अमर ज्योति रुहेलखंड और अमर ज्योति हायर परचेज नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं।ठगी करने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे।हाईकोर्ट में खुद को दिवालिया घोषित कराने की भी कोशिश की थी।

बरेली पुलिस ने दाखिल किया बी वारंट:-अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत को बी वारंट पर बरेली लाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है।संभवत: सोमवार को इस मामले में सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले पुलिस तीसरे भाई श्रीकांत, सूर्यकांत की पत्नी अर्चना मौर्य और विशुकांत की गिरफ्तारी में लगी है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उत्तराखंड में आरोपियों की संपत्तियों की तलाश की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply