अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: 5 साल के मासूम को करंट से बचाने में पिता की मौत 

On: September 9, 2026 10:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद: भगतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां शादी के एक कार्यक्रम के दौरान 5 साल के मासूम बच्चे को करंट लगने से बचाने के चक्कर में पिता की जान चली गई। मृतक की पहचान पेशे से मजदूर शाकिब के रूप में हुई है। बेटे को बचाने में वह खुद गंभीर रूप से झुलस गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जनरेटर के खुले तारों से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, भगतपुर में भूरा के घर मंगलवार शाम शादी से पहले ‘मढ़े’ का कार्यक्रम चल रहा था। बुधवार को बारात जानी थी, जिसके चलते घर में रिश्तेदार और मेहमान जुटे थे। इसी कार्यक्रम में शाकिब अपने पांच वर्षीय बेटे अबूबकर के साथ शामिल होने पहुंचा था। कार्यक्रम स्थल पर दीवार के पास जनरेटर के खुले तार पड़े थे, जिसकी चपेट में अचानक मासूम अबूबकर आ गया।

बेटे को तो बचा लिया, लेकिन खुद हार गया जिंदगी बच्चे को करंट से तड़पता देख पिता शाकिब बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने दौड़ पड़ा। उसने किसी तरह तार से छुड़ाकर अपने बेटे को तो मौत के मुंह से खींच लिया, लेकिन खुद करंट की जोरदार चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसने के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बीच परिजन आनन-फानन में उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल मृतक के पिता फरियाद ने बताया कि शाकिब मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी छह साल पहले चांदनी से हुई थी और उनके दो बेटे (5 वर्षीय अबूबकर और छोटा बेटा अर्हम) हैं। शाकिब की अचानक मौत से पत्नी चांदनी और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाई, हालांकि परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply