14 वर्ष वैवाहिक जीवन पति के साथ बिताया, पति व उसका परिवार कर रहा है शारीरिक मानसिक उत्पीड़न
विवाहिता ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र मोहसमपुर इस्लामनगर निवासी रेखा पत्नी सोनू ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी शादी सोनू पुत्र सुंदर सिंह से 14 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से हुई थी उसके पास 10 वर्ष की पुत्री 4 वर्ष का पुत्र है जो अभी अबोध है
मेरा पति सोनू स गुड्डू देवी पत्नी सुंदर सिंह सुंदर सिंह पुत्र ना मालूम ससुर जेठ दीपक पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम एक राय होकर उसका शारीरिक एवं मानसिक करते चले आ रहे हैं जब उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मार पीत गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर घर से धक्के देकर बाहर कर दिया।
पीड़ित रेखा देवी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध 244 धारा 85, 115/2, 352, 351/3, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।तथा घायल रेखा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

