अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, PM मोदी ने घटना पर दुख जताया

On: September 6, 2026 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। 3 लोगों की मौत की खबर है जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक 9 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों में से 3 को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर रेस्क्यू का काम जारी है। बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग गिरी उसमें छात्रों का पीजी भी चलता था। आज रविवार को छुट्टी होने के चलते अधिकांश बच्चे पीजी में ही थे।पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने की घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग गिरने से बहुत दुखी हूं। मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और NDRF के डायरेक्टर जनरल से बात की और ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और NDRF मिलकर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। घायलों को सभी ज़रूरी मेडिकल मदद दी जा रही है। सभी घायलों के जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं।सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था, जो भी अफसरों की लापरवाही है। सख्त कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इस हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन, आरके पुरम में बिल्डिंग गिरने की घटना से बहुत परेशान हूं। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। सावधानी के तौर पर पास की बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। हालात पर करीब से नज़र रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां और विभिन्न विभागों की कई बचाव टीम मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आपातकालीन कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तत्काल बचाव कार्य में मदद शुरू कर दी और मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए हाथों और उपलब्ध उपकरणों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।फायर डिपार्टमेंट को आज दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी कि बिल्डिंग ढही है। जिस एरिया में ये हादसा हुआ है, वह दिल्ली का मोतीबाग इलाका लगता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply