अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News: ऐतिहासिक श्री रामडोल शोभायात्रा के शुभारंभ पर महाआरती में डीएम-एसपी हुए शामिल

On: September 5, 2026 3:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha news : आज मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर में श्री रामडोल शोभायात्रा के पावन अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। महाआरती में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव सम्मिलित हुए। दोनों अधिकारियों ने पुष्प एवं दीपों से युक्त थाली लेकर महाआरती में भाग लिया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती शशि जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

 

मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ आराधना की। श्री रामडोल शोभायात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा श्री गुरेंद्र सिंह ढिल्लों, उपजिलाधिकारी श्री शशिभूषण पाठक सहित अन्य गणमान्य नागरिक, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply