अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

4 मिनट 17 सेकेंड की वीडियो फुटेज ने दातागंज पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

On: August 31, 2026 12:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

4 मिनट 17 सेकेंड की वीडियो फुटेज ने दातागंज पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल  

बदायूं।दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान राजेश कोरी की मौत के मामले में सामने आया चार मिनट 17 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के लिए ही सवाल खड़े कर रहा है।राजेश की हालत दिखाने के उद्देश्य से बाहर आया यह फुटेज पुलिस की कार्यशैली और थाने में लगे सीसीटीवी की गोपनीयता पर सवाल बन गया है।जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग थाने से बाहर कैसे पहुंची।शनिवार को सामने आए फुटेज में राजेश हवालात के गेट पर बदहवास हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है।एक सिपाही उसे झकझोरता नजर आता है,जबकि पास में होमगार्ड भी खड़ा है।

राजेश को पानी पिलाने का प्रयास किया जाता है,लेकिन वह पानी निगल नहीं पाता।इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले जाते हैं और राजेश काफी देर तक उसी हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई देता है।फुटेज सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि यदि रिकॉर्डिंग पुलिस के सीसीटीवी सिस्टम में दर्ज हुई थी तो इसकी प्रति बाहर कैसे पहुंची।गोपनीय रिकॉर्डिंग बाहर आने के बाद थाना प्रभारी वेदपाल सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।चर्चा है कि फुटेज थाने से किसी परिचित तक पहुंचा और वहां से वायरल हुआ,हालांकि जांच पूरी होने से पहले इसकी पुष्टि नहीं हुई है।एसपी सिटी ने बताया कि वीडियो के साथ तोड़-मरोड़ किए जाने की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज बाहर कैसे पहुंचा।उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दो से तीन दिन में कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply