अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- भाई के राखी बांधने जा रही बहन की बाइक के पहिए में साड़ी लिपट जाने से बाइक हुई अनियंत्रित बहन की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

On: August 28, 2026 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*भाई के राखी बांधने जा रही बहन की बाइक के पहिए में साड़ी लिपट जाने से बाइक हुई अनियंत्रित बहन की मौत, पति गंभीर रूप से घायल*

#पुलिस ने मृतक का शव सील करके जिला मुख्यालय पीएम को भेजा, परिवार में मचा कोहराम#

सहसवान (बदायूं) थाना बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम मई वसई निवासी शुभम कुमार पुत्र धन सिंह अपनी पत्नी अर्चना को लेकर अपनी ससुराल थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी सत्यम साले को बहन से राखी बंधवाए जाने के लिए बाइक से जा रहा था की बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर सिलहरी मोड पर अचानक साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया जिसके कारण बाइक का पहिया जाम हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई सर में चोट लग जाने के कारण उसकी तत्काल मृत्यु हो गई जबकि उसका पति शुभम कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया साथ में उसके दो बच्चे दूर जा गिरे।

मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर डायल 112 पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गई जहां डॉक्टर ने अर्चना 30 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया जबकि उसके पति शुभम कुमार का प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी। मौके पर पहुंच अर्चना का भाई दहाड़े मार कर रो रहा है अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं परिवार में कोहरा मच गया है पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक अर्चना के शब को शील करके पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

इधर बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर दिनभर दो दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहनों की हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय ले जाया गया जीने गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि मामूनी रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply