अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से छू रहीं टहनियां काटने चढ़े किसान की करंट से मौत, पेड़ पर लटका शव

On: August 27, 2026 2:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से छू रहीं टहनियां काटने चढ़े किसान की करंट से मौत, पेड़ पर लटका शव

बदायूं।जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा में आज बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तार से छू रहीं शीशम पेड़ की टहनियों को काटने चढ़े किसान की करंट लगने से मौत हो गई।गांव चौड़ेरा निवासी किसान नरेश आज बृहस्पतिवार सुबह पेड़ की टहनियां काटने चढ़े थे।तब बिजली नहीं आ रही थी। तीन टहनियां काटने के बाद चौथी टहनी काटने के दौरान बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आकर पेड़ की टहनी पर लटक गए थे। हादसे से चीख-पुकार मच गई।

विद्युत निगम को नहीं दी थी सूचना:-बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाइनमैन को कॉल कर बिजली सप्लाई बंद कराई। बताया जाता है कि यह विद्युत लाइन किसान नरेश के ट्यूबवेल तक जा रही है। शीशम के पेड़ से करीब सौ मीटर दूरी पर ट्यूबवेल है।किसान ने टहनियों को काटने से पहले विद्युत अधिकारियों को सूचना नहीं दी थी।किसान को लगा कि जब तक बिजली आएगी वह टहनियां काट लेंगे लेकिन अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाइनमैन को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव नीचे उतारा गया।

पत्नी की भी हो चुकी है मौत, इकलौता बेटा हुआ अनाथ:-किसान की पत्नी की पिछले साल मौत हो गई।14 साल के इकलौते पुत्र हीरालाल का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेश के पास दस बीघा जमीन है, जिसमें वह खेती करते थे। नरेश के भाई मिहीलाल की 10 साल पहले मौत हो गई थी। मिहीलाल के भी दो छोटे बच्चे हैं।इस परिवार में कोई बड़ा व्यक्ति नहीं रहा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply