अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News:समय रहते सर्वे और राहत की कार्रवाई की जाए, ताकि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में उन्हें कुछ मदद मिल सके।

On: August 22, 2026 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Hasanpur Newsसमय रहते सर्वे और राहत की कार्रवाई की जाए, ताकि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में उन्हें कुछ मदद मिल सके।

 

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

 

Hasanpur News- क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश के चलते जमीन पर गिर गई है। कई खेतों में पानी भर जाने से फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं उड़द समेत अन्य फसलों पर भी बारिश का प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Hasanpur News-खेत में पानी से भरे गड्ढे में मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

किसानों के मुताबिक धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी और जल्द ही कटाई शुरू होने वाली थी। इसी बीच लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण धान की बालियां जमीन पर बिछ गई हैं। बारिश में भीगने से दानों के खराब होने और फसल में नमी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। गिरी हुई फसल को खेत से निकालकर सुरक्षित करना भी किसानों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। धान के अलावा उड़द व अन्य फसलों की पैदावार भी प्रभावित होने की संभावना है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत और खेती में लगी लागत पर पानी फिरने का खतरा है।किसानों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित गांवों और खेतों में फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply