अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

झांसी में हेलीकॉप्टर की हवा से सड़क पर गिरे बाइक सवार

On: August 21, 2026 9:27 PM
Follow Us:
helicopter
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को निकली भव्य कांवड़ यात्रा के दौरान आसमान से हो रही पुष्प वर्षा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओरछा से झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर के लिए निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में यूपी सरकार के सरकारी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई जा रही थी। इसी दौरान हेलीकॉप्टर काफी नीचे आय गया और इसके तेज हवा के दबाव से सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। पूरी घटना एक बच्चे के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई।

 

हेलीकॉप्टर में झांसी मंडलायुक्त और झांसी आईजी के भी होने की जानकारी
दरअसल, गुरुवार को ओरछा से झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर के लिए भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में शामिल कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई जा रही थी। हेलीकॉप्टर में झांसी मंडलायुक्त और झांसी आईजी के भी सवार होने की जानकारी सामने आई है।

सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार असंतुलित होकर जमीन पर गिरे
बताया जा रहा है कि पुष्प वर्षा के दौरान हेलीकॉप्टर काफी नीचे आ गया। हेलीकॉप्टर के पंखों से पैदा हुए तेज हवा के दबाव की वजह से सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार अचानक असंतुलित हो गए और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। खास बात यह है कि इसी दौरान एक बच्चा अपने मोबाइल फोन से हेलीकॉप्टर से की जा रही पुष्प वर्षा का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक सवारों के गिरने की घटना भी उसके कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे हैं सवाल
अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हेलीकॉप्टर की कम ऊंचाई पर उड़ान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है। इस बीच सवाल यह है कि पुष्प वर्षा के दौरान हेलीकॉप्टर की उड़ान की ऊंचाई और सड़क पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर क्या पर्याप्त सावधानी बरती गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply