अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में ‘जनहित 24 हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 15 दिनों तक ओपीडी रहेगी निःशुल्क

On: August 15, 2026 9:29 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (हसनपुर)- बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता के बीच शहर के हसनपुर सम्भल अड्डे के पास ‘जनहित 24 हॉस्पिटल’ का शुभारंभ हुआ। अस्पताल का शुभारंभ भाजपा सांसद कंवर सिंह तवर ने फीता काटकर किया। अस्पताल के खुलने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए यहां अनुभवी चिकित्सकों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अस्पताल का उद्देश्य हसनपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को अन्य शहरों की तरफ ना जाना पड़े।

अस्पताल के डायरेक्टर एवं भाजपा नेता पिंटू भाटी ने कहा कि जनहित 24 हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर, सुलभ और सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है।

अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंधन ने विशेष घोषणा करते हुए बताया कि अगले 15 दिनों तक ओपीडी (OPD) सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस दौरान क्षेत्रवासी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह का लाभ उठा सकेंगे।

स्थानीय लोगों का मानना है कि हसनपुर में इस अस्पताल की शुरुआत से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply