समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा:- कैलसा बाइपास स्थित डॉ. मेराज हुसैन के निवास पर ध्वजारोहण, कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को किया नमन। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कैलसा बाइपास स्थित डॉ. मेराज हुसैन के कैंप कार्यालय/निवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के शाहपुर से विधायक एवं अमरोहा जिले के संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रभारी केवल सिंह पहाड़िया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पहाड़िया ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसेवा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है तथा जनता के हितों के लिए हमेशा कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मेराज हुसैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम में यासिर अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, पीसीसी ऑब्जर्वर नरेंद्र राठी, राजपाल धीमान, इंतजार नकवी, फरमान अहमद, रूमी फारूकी, अनस ताजदार सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

