अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मकान पर कब्जे की कोशिश, मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन घायल

On: August 10, 2026 4:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मकान पर कब्जे की कोशिश, मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन घायल

उसावां।कस्बे के वार्ड चार निवासी तेजराम वाल्मीकि की मौसी शांती देवी वाल्मीकि के मकान की बाउंड्रीवाल ट्रैक्टर से गिराकर कब्जे का प्रयास कर रहे लोगों का विरोध करने पर लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में तेजराम ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर चार में शांती देवी पत्नी रोशनलाल वाल्मीकि का मकान है। आरोप है कि रविवार सुबह नौ बजे के करीब कुछ लोग तीन ट्रैक्टर लेकर आए और उनके मकान के पीछे की सात फुट ऊंची बाउंड्रीवाल गिरा दी।इसके बाद आगे की बाउंड्रीवाल गिराकर मकान गिराने लगे। तेजराम वाल्मीकि ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने तेजराम के सिर में फावड़ा मार दिया। शोर मचने पर उनकी पुत्री अंजलि व मौसी शांती देवी बचाने आईं, तो उन्हें भी पीट दिया।

तेजराम ने आरोप लगाया कि उनकी मौसी के मकान के उत्तर दिशा में सोनपाल व गेंदनलाल का खेत है। मौसी के मकान पर कब्जा करने की नीयत से तीन ट्रैक्टरों से मकान की बाउंड्रीवाल गिरा दी। पूरे घटनाक्रम का हवाला देकर तेजराम ने कस्बे के वार्ड चार निवासी रामबरन,अहिबरन पुत्रगण सोनपाल,नन्हे, मुकेश, जोगपाल,ओमकार व संजीव व उसके पुत्रो सहित पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।सीओ अशेषनाथ सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply