अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बैगपुर मुंडा के प्राचीन शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव

On: August 10, 2026 2:45 PM
Follow Us:
amroha
---Advertisement---

अमरोहा। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वही लोग भारी संख्या अपनी अपनी, मनोकामनाओं को लेकर शिव मंदिर प्राचीन पहुंचते हैं और उनकी मनोकामना पूरी होती है वहीं बैगपुर मुंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। भोर से ही भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे।

भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी रखी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply