अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Thakurdwara News : महिला को शिकार बनाने वाले तेंदुए की दहशत के बीच पिंजरे में फंसा शावक

On: August 10, 2026 1:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Thakurdwara News-ठाकुरद्वारा (बलिया)।उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से तेंदुए की दहशत झेल रहे बलिया और आसपास के ग्रामीणों के लिए सोमवार की सुबह एक बड़ी राहत भरी खबर लेकर आई। वन विभाग की लगातार कॉम्बिंग और कवायद के बाद सोमवार तड़के करीब पांच बजे एक तेंदुए का बच्चा (शावक) विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शावक के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही खौफ के साये में जी रहे ग्रामीणों ने गहरी राहत की सांस ली है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया है।

महिला को शिकार बनाने के बाद से था भारी खौफ

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही लालापुर पीपलसाना गांव में एक आदमखोर तेंदुए ने खेतों में काम कर रही महिला संतोष देवी को अपना निवाला बना लिया था। इस खौफनाक घटना के बाद से तेंदुए की लगातार सक्रियता ने ग्रामीणों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया था।

खेतों में जाना और बच्चों का निकलना हो गया था बंद

तेंदुए के खौफ का आलम यह था कि खेतों में काम करने जाने वाले किसानों और पशुओं के लिए चारा लेने जाने वाली महिलाओं में भारी भय का माहौल व्याप्त था। बलिया और आसपास के गांवों में तेंदुए की लगातार आहट और दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही थीं। ग्रामीणों ने अकेले घरों से बाहर निकलना पूरी तरह से बंद कर दिया था, यहां तक कि परिजन डर के मारे बच्चों को भी घर से बाहर नहीं भेज रहे थे।

जल्द मुख्य तेंदुए के पकड़े जाने की उम्मीद

ग्रामीणों की शिकायत और बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित गांवों में अपनी निगरानी बढ़ा दी थी। जगह-जगह पिंजरे लगाए गए थे और टीमें रात में गश्त कर तेंदुए की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही थीं। इसी कड़ी मेहनत के चलते सोमवार सुबह पिंजरे में तेंदुए का बच्चा कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने शावक की स्थिति की बारीकी से जांच की है। तेंदुए के बच्चे के पकड़े जाने से अब ग्रामीणों को यह उम्मीद बंध गई है कि क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुका मुख्य तेंदुआ भी जल्द ही पिंजरे में कैद होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बैगपुर मुंडा के प्राचीन शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव

Amroha Crime News : अमरोहा में दिनदहाड़े हत्याकांड से बवाल, PM हाउस पर परिजनों का हंगामा, बोले- ‘आरोपियों का एनकाउंटर करो, घर पर चलाओ बुलडोजर’

Rampur News : हरिद्वार जाने की थी तैयारी, पल भर में बिछ गई लाश… ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से कांवड़िये की दर्दनाक मौत

Amroha News-डीएम-एसपी ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से किया स्वागत, सुरक्षित यात्रा के लिए वितरित किए हेलमेट

योगी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया, बांटे फल

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा गजरौला, कांवड़ियों का जत्था मंजिल की ओर रवाना

Leave a Reply