अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MP Crime News : पहले किन्नर से रचाया निकाह, फिर 13 लाख ठग कर दी जान से मारने की धमकी; पति समेत 4 पर FIR

On: August 4, 2026 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
शाजापुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिश्तों, विश्वास और फरेब को झकझोर देने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने पहले सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के जरिए एक किन्नर को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर उससे निकाह किया। लेकिन शादी के बाद फरेब का जो शातिर खेल शुरू हुआ, उसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया।इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था बातों का सिलसिलाजानकारी के मुताबिक, इस पूरे फरेब की पटकथा साल 2025 में लिखी गई थी। इंस्टाग्राम पर पीड़िता की मुलाकात शाजापुर निवासी मुशर्रफ मंसूरी से हुई। सोशल मीडिया पर पहले बातों का सिलसिला शुरू हुआ, फिर ये बातें प्यार में बदल गईं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और आखिरकार निकाह कर लिया। लेकिन किन्नर पीड़िता को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस इंसान पर वह आंख मूंदकर भरोसा कर रही है, वह केवल उसके पैसे और जेवर पर नजर गड़ाए बैठा है। 13 लाख हड़पे, फिर मारपीट कर निकाला घर सेपीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद मुशर्रफ उसे शाजापुर ले आया। यहां आरोपी ने मीठी-मीठी बातों में उलझाकर धीरे-धीरे उससे करीब 13 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के सारे जेवर और एक दोपहिया वाहन अपने नाम करवा लिया। जब पीड़िता को इस फरेब का सच पता चला और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे घर से धक्के मारकर निकाल दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।थाने पहुंची पीड़िता, 4 के खिलाफ FIR दर्जधोखे का शिकार हुई और दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता इंसाफ की गुहार लेकर शाजापुर कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनी और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी पति मुशर्रफ मंसूरी समेत उसके परिवार के 4 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply