समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर) अल अमीन अब्दुल्ला इंटर कॉलेज हसनपुर के सह संस्थापक तथा कालेज कार्यकारिणी के अध्यक्ष तथा तहसील बार एसोसिएशन हसनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष मौ. नवेद एडवोकेट के पिता अब्दुल अजीज के निधन पर बार भवन हसनपुर में शोक सभा आयोजित की गई। पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मरहूम अब्दुल अजीज का निधन केवल मोहम्मद नवेद एडवोकेट या उनके परिवार अथवा बार एसोसिएशन की क्षति नहीं बल्कि यह क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपने भाई के साथ अब्दुल्ला इंटर कॉलेज की स्थापना में अपने पिता के नाम पर भूमि दान करने से लेकर निरंतर शिक्षा की उन्नति के लिए प्रयास किया। उनके निधन से शिक्षा का एक दीपक बुझ गया है ।
लेकिन उनका जलाया हुआ चिराग अब्दुल्ला इंटर कॉलेज के रूप में क्षेत्र को शिक्षा से रोशन करता रहेगा । बार के अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह और महासचिव ब्रज किशोर ने अब्दुल अजीज को श्रद्धांजलि देते हुए एक निस्वार्थ समाज सेवी बताया। और श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में पूर्व अध्यक्ष/ पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा सरन खड़गवंशी व, महावीर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी व महिपाल सिंह, श्यौराज सिंह राणा, नरेश पाल सिंह,सुबोध शर्मा,वीर सिंह, आफताब आलम, मेघराज सिंह, विजेंद्र गहलोत, राजीव शर्मा वीर सिंह त्यागी,मंगल सैन शर्मा,मदन कुमार, संजय चौहान,ओमपाल सिंह,नुसरत अली सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे । शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

