समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर:– राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम आर टी आई परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यदुवंशी दीनदयाल यादव एडवोकेट के नेतृत्व में परिषद के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हसनपुर विजयपाल सिंह से मिलकर नगर में भवनकर एवं जलकर में भारी वृद्धि का मुद्दा उठाया और परिषद ने इसकी घोर निंदा की और कहा की इस वृद्धि से नगर की गरीब जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है जिससे नगर की गरीब जनता परेशान है जिसे वापस लिए जाए और कहा की अतिक्रमण से संबंधित आदि समस्याओं का समाधान भी कराया जाए और आर टी आई की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष यदुवंशी दीनदयाल यादव एडवोकेट, नन्हे सिंह एडवोकेट, अरुण कुमार त्यागी, रामेश्वर शरण एडवोकेट, मनोज गोयल, अनुपम त्यागी, नीरज शर्मा, डॉक्टर पूजा चौधरी, राधा अग्रवाल, जावेद चौधरी, अजयपाल सिंह कटारिया, राजकुमार अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

