बदायूं में भीषण हादसा: पिकअप वाहन ने वैन को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, परिवार के 10 लोग घायल
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में कल शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से इको वैन को टक्कर मार दी।हादसे में वैन में सवार बुआ-भतीजे की मौके पर मौत हो गई,जबकि उसमें सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के सामने हुआ।हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।जहां से चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बिल्सी थाना के गांव देहमू निवासी फूल सिंह अपने परिवार के साथ इको वैन में सवार होकर अपने पैतृक गांव वैन गांव पहुंचे। वहां से अपने भाई मुंशी के परिवार को लेकर जात करने के लिए बिसौली थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर फकावली को जा रहे थे।वैन को फूल सिंह का भतीजा हेम सिंह चला रहा था।शु्क्रवार की रात करीब 10 बजे बिसौली में ही रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से आ रही दूध ले जाने वाली पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।


