अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha Viral Wedding Update : क्या जेल जाएगा 3 बहनों से शादी करने वाला यूट्यूबर विक्कू? 3 दिन में पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट

On: July 24, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha Viral Wedding Update-अमरोहा (हसनपुर)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर में यूट्यूबर विकास उर्फ विक्कू द्वारा तीन सगी बहनों से एक साथ शादी रचाने का वायरल मामला अब कानूनी पचड़े में फंसता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली यह अनोखी शादी अब जांच के दायरे में आ गई है, जिससे दूल्हे (विकास) की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

मार्कशीट में 15 साल उम्र होने का शक, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

बाल कल्याण समिति (CWC) अमरोहा के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन बहनों में से एक की हाईस्कूल की मार्कशीट सामने आई है, जिसके आधार पर उसकी उम्र करीब 15 वर्ष प्रतीत हो रही है।

इसे गंभीरता से लेते हुए बाल कल्याण समिति ने हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में पुलिस को पूरे मामले की बारीकी से जांच कर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

नाबालिग निकली तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

अतुलेश भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस जांच में युवती वास्तव में नाबालिग पाई जाती है और उसके साथ विकास उर्फ विक्कू के विवाह की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ASP बोले- ‘निष्पक्ष जांच करा रही है पुलिस’

इस पूरे प्रकरण पर अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखिलेश भदौरिया ने भी अपना बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि किसी भी युवती के नाबालिग होने की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो कानून के अनुसार जो भी सख्त कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर ‘राजा दशरथ’ का उदाहरण देकर अपनी शादी को सही ठहराने वाले यूट्यूबर विक्कू और तीनों बहनों का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply