बदायूं में हैवानियत: पत्नी की हत्या कर सोकपिट में छिपाई लाश, तीसरे दिन श्मशान में जलाया; पति समेत 3 गिरफ्तार
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में लापता महिला सत्यवती की तलाश के दौरान पुलिस को 42वें दिन सफलता हाथ लगी।पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या कर उसके शव का जला दिया गया।पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला के पति और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार,पति ने प्रेम संबंध के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर के आंगन में बने लैट्रिन के टैंक (सोकपिट) में छिपा दिया।तीन दिन बाद शव निकालकर श्मशान के पास जला दिया।इस मामले में छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
बिसौली क्षेत्र के गांव सर्वा निवासी जय सिंह यादव ने प्रेम संबंध के चलते पत्नी सत्यवती (40 वर्ष) की अपने भाई चंद्रपाल,भांजे विजय यादव उर्फ छोटू के साथ मिलकर एक-दो जून की रात कमरे के भीतर गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद मृतका के शव को आंगन में बने सोकपिट में छिपा दिया।


