अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डिजिटल डकैती: साइबर ठगी के मामले में बिल्सी का युवक और उसका दोस्त नामजद

On: July 14, 2026 6:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डिजिटल डकैती: साइबर ठगी के मामले में बिल्सी का युवक और उसका दोस्त नामजद

बिल्सी।नगर के एक युवक के बैंक खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में होने का मामला सामने आया है।साइबर थाना पुलिस की तहरीर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाता धारक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते की जांच की गई।जांच में खाता बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी गौरव के नाम पर मिला।खाते के विवरण में 37,500 रुपये का लेनदेन सामने आया। समन्वय पोर्टल और एनसीआरपी पर जांच करने पर इस खाते से जुड़े पांच साइबर ठगी के मामले हापुड़, हैदराबाद,नागपुर, तमिलनाडु और साइबराबाद (तेलंगाना) में दर्ज पाए गए।

पूछताछ में गौरव ने पुलिस को बताया कि नोएडा में ऑटो चलाने के दौरान उसकी पहचान रवि नाम के युवक से हुई थी।रवि ने खाते में रकम मंगवाने के बदले पांच हजार रुपये देने का लालच दिया और उसकी पासबुक अपने पास रख ली। इसके बाद कई बार खाते में धनराशि का लेनदेन हुआ,इसके बदले उसे रुपये मिलते रहे।सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि प्रथम दृष्टया बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन में किया गया।मामले में गौरव और रवि के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply