खौफनाक वारदात: पिता का हत्यारा बेटा चढ़ा पुलिस के हत्थे, आला-कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद
बिनावर।थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व पांच हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को सोमवार सुबह घटपुरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।हालांकि उसका साथी अभी भी भागा हुआ है।
गांव ब्यौर निवासी राजवीर पुत्र कालीचरन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। राजवीर के दादा राधेलाल ने खेत में खड़ी मक्का की फसल बेची थी।आरोपी बेटा अहिवरन समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये मांग रहा था,लेकिन राधेलाल ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था।इसी बात को लेकर दिनभर विवाद और गाली-गलौज होती रही। इसके बाद आरोपी अपने साथी राकेश के साथ शराब के नशे में घर पहुंचा और फिर रुपये को लेकर विवाद करने लगा।कहासुनी बढ़ने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता राधेलाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।उसका साथी भागा हुआ है।उसे भी जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।राहुल पांडेय, सीओ सिटी रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

