समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा। जनपद में अपराधियों एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदनगली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थाना सैदनगली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल पुत्र तेजपाल गुर्जर निवासी ग्राम गागंटकोला, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 181/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण गिरी, हेड कांस्टेबल भगवानस्वरूप (521) तथा कांस्टेबल सुमित कुमार (1435) शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

