अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather-updates-आज इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,देखें अपने शहर का हाल

On: July 8, 2026 8:51 AM
Follow Us:
Weather-update News
---Advertisement---

weather-updates-नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को घरों में रहने और सचेत रहने को कहा गया है।

इन 15 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है, उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

इन राज्यों में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 8 से 10 जुलाई तक भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई जिलों में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट है। पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र के मुंबई में आज श्येलोश् जबकि ठाणे में श्ऑरेंजश् अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं , गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव के खतरे को देखते हुए श्रेड अलर्टश् जारी किया गया है।

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और जोधपुर समेत कई जिलों में 8 और 9 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। 10 जुलाई से यहां बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दार्जिलिंग समेत कई जिलों में श्ऑरेंज अलर्टश् है। तीस्ता और तोर्सा जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply