अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Raja Raghuvanshi Murder Case-पति की हत्यारी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! हनीमून पर प्रेमी संग मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

On: July 3, 2026 3:35 PM
Follow Us:
Raja Raghuvanshi Murder Case
---Advertisement---

Raja Raghuvanshi Murder Case-नई दिल्ली/शिलांग। हनीमून के बहाने पति को मौत के घाट उतारने वाली खौफनाक साजिश, यानी ‘राजा रघुवंशी मर्डर केस’ की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने मेघालय हाईकोर्ट द्वारा सोनम को दी गई जमानत को रद्द करने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की याचिका पर सोनम रघुवंशी को नोटिस जरूर जारी किया है, जिस पर अगले हफ्ते गुरुवार को सुनवाई होगी।

‘हम बेल पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं’ – सुप्रीम कोर्ट जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच के सामने मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया, “सोनम रिहा हो चुकी है, इसलिए हम फिलहाल बेल पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं हैं।” अदालत ने कहा कि वह पहले यह देखेगी कि इस मामले का ट्रायल कैसे चल रहा है, तब तक सोनम की जमानत बरकरार रहेगी।

सॉलिसिटर जनरल की दलील- ‘चौंकाने वाला है यह हत्याकांड’ मेघालय सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले को बेहद गंभीर और चौंकाने वाला बताया। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह पूरी तरह से सुनियोजित मर्डर था। जिस जज ने इस मामले में तीन बार जमानत याचिका खारिज कर दी थी, आखिर उसी जज ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद चौथी बार जमानत कैसे दे दी?”

‘पत्नी खुद ले गई, हमलावरों को साथ रखा और खाई में फेंका’ सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि यह कोई आम हत्या नहीं है। यह पहले से तय किया गया मर्डर था। नई-नवेली पत्नी अपने पति को हनीमून के लिए मेघालय ले जाती है। वह खुद उसे पहाड़ी इलाके में ले जाकर तीन हमलावरों के साथ मिलकर कत्ल करती है और फिर लाश को खाई में फेंक देती है। वारदात के बाद वह भाग जाती है और बाद में उसे यूपी से गिरफ्तार किया जाता है।

क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस की पूरी कहानी? गौरतलब है कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 में सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय की राजधानी शिलांग गए थे, जहां राजा अचानक लापता हो गए। कुछ दिनों बाद उनकी लाश एक खाई से बरामद हुई।

पुलिस की तफ्तीश में जो सच सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए। पता चला कि पत्नी सोनम रघुवंशी का राज कुशवाहा नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने मिलकर हनीमून के बहाने राजा को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया था। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने सोनम रघुवंशी सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply