अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gas Cylinder New Rate 2026 : रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को बड़ी राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम गिरे

On: July 1, 2026 9:55 AM
Follow Us:
lpg-cylinder-price
---Advertisement---

Gas Cylinder New Rate 2026 : नई दिल्ली/अमरोहा: महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम जनता, विशेषकर रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को एक बड़ी राहत दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 183.50 रुपये की भारी कटौती की गई है। नई कीमतें आज यानी 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू हो गई हैं।

अब 2930 रुपये में मिलेगा 19 किलो वाला सिलेंडर आज की इस ताजा कटौती के बाद अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 2930 रुपये हो गई है। आपको बता दें कि इस कटौती से पहले यह सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिल रहा था।

घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल उपभोक्ताओं को तो राहत दी है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी मायूसी हाथ लगी है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत अभी भी 942 रुपये पर स्थिर है।

क्यों बिगड़े थे हालात? (ऊर्जा संकट का असर) इस साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद दुनियाभर में एक भीषण ऊर्जा संकट शुरू हो गया था। इन हमलों के बाद ईरान ने अपने नियंत्रण वाले ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) से कच्चा तेल और गैस लेकर जाने वाले जहाजों की आवाजाही बंद कर दी थी। सप्लाई चेन बाधित होने के कारण पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया था।

4 बार में 1374.50 रुपये महंगा हुआ था कमर्शियल सिलेंडर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एनर्जी सप्लाई बाधित होने के बाद भारत में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कुल 4 बार लगातार बढ़ोतरी की गई थी। भारी नुकसान का हवाला देते हुए कंपनियों ने इस प्रकार दाम बढ़ाए थे:

  • मार्च: 144 रुपये की बढ़ोतरी

  • अप्रैल: 195.50 रुपये की बढ़ोतरी

  • मई: 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी

  • जून: 42 रुपये की बढ़ोतरी इस तरह से, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कुल 1374.50 रुपये का इजाफा हुआ था।

घरेलू गैस भी हुई थी महंगी घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इसमें भी दो बार में 89 रुपये बढ़ाए गए थे। सबसे पहले मार्च में 60 रुपये और उसके बाद जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply