अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने कोतवाली पुलिस दी तहरीर

On: June 29, 2026 5:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने कोतवाली पुलिस दी तहरीर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने,मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों के साथ शनिवार को बिल्सी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

दिधौनी निवासी निकिता पत्नी शत्रुघ्न सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन दहेज में मिले सामान को लेकर असंतोष जताते रहे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे।विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।
घटना के बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मायका पक्ष के लोग उसे साथ लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है।मामले की जांच की जा रही है।उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply